कभी पापा करते थे बॉलीवुड पर राज, अब बेटी को नहीं मिल रहा फिल्मों में काम

Mysterious news: कई ऐसे स्टारकिड्स है जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही सफलता हासिल की और अपने मम्मी पापा का नाम रोशन किया है, लेकिन कुछ ऐसे भी है जिनको अभी तक सफलता नहीं आग लगी है । आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी ही नई नवेली अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पापा कभी बॉलीवुड पर राज करते थे और मशहूर हीरो थे, लेकिन खुद इनको बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है। दरअसल हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी है । साल 2015 में 'हीरो' फिल्म से डेब्यू करने के बाद अथिया बॉलीवुड से जैसे गायब सी हो चुकी है, इस फिल्म में उनके अपॉजिट सूरज पंचोली थे और फिल्म का प्रोडक्शन सलमान खान ने किया था ।
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीरो फिल्म से डेब्यू करने के बाद इनको साल 2017 में 'मुबारकां' फिल्म में काम मिला लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई जिसकी वजह से अथिया शेट्टी बॉलीवुड में नाम कमाने में नाकामयाब रही इसके बाद इनको एक भी फिल्म में देखा नहीं गया है, लेकिन फिर भी अथिया शेट्टी हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है और आए दिन किसी न किसी वजह से कैमरे में कैद की जाती है कभी फ्रेंड्स के साथ रेस्टोरेंट पर तो कभी एयरपोर्ट पर । बीती रात ही इनको देखा गया था । आप इन तस्वीरो में देख सकते हो कि काफी हद तक अथिया शेट्टी अपने पापा पर ही गई है ।
Third party image reference
जानकारी के लिए बता दें कि इनका जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था आज उनकी उम्र 26 साल हो चुकी है और दिखने में वह किसी परी से कम नहीं दो फिल्मों में लीड रोल निभाना के बाद अथिया शेट्टी 'नवाबजादे' फिल्म में 'तेरे नाल नचना' आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी है । अगर हम बात करें वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह मोतीचूर चकनाचूर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिनमें वह अनीता का किरदार निभाते हुए नजर आएगी ।
Third party image reference

