पाक का ऐलान- अंतरिक्ष में भेजेंगे इंसान, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक


भारत के चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्च होने के तुरंत बात पाकिस्तान ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि 2022 में पाकिस्तान अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर मौज ले ली.
  • दरअसल, पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री फवाद चौधरी ने ऐलान किया कि 2022 में पाकिस्तान अंतरिक्ष में अपना पहला इंसान भेजेगा. फवाद चौधरी ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा कि इसके लिए प्रक्रिया शुरू होगी. पहले पचास लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद लिस्ट 25 से नीचे आएगी और 2022 में हम अपने पहले इंसान को अंतरिक्ष में भेजेंगे. इसके बाद देखिए लोगों ने कैसे उनकी खबर ली.
  • विजय मिश्रा नाम के यूजर ने सब्जियों का एयरक्राफ्ट बनाते हुए इसे पाकिस्तान का अंतरिक्ष मिशन बताया.
  • @sarbartha नामक यूजर ने कुछ इस अंदाज में माखौल उड़ाया.
  • रोहित अग्रवाल ने बताया कि पाकिस्तान की यात्रा 1947 से लेकर 2019 तक कैसे रही.
  • इन्होंने तो हद कर दी और 72 हूरों की सलामी भी दे दी.
  • अक्षय ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान किसी जिहादी को अंतरिक्ष में भेजेगा और वहां से आतंकी हमला कराएगा.
  • Bhushan नामक यूजर ने मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाते हुए पाकिस्तान का दर्द दिखाया.
  • इन्होंने पाकिस्तान को राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स की याद दिलाई.
  • बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के Chandrayaan-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद पूरी दुनिया भारतीय वैज्ञानिकों की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं. नासा ने भी ISRO को बधाई दी है.
  • loading...