फिल्मों से गायब है ये मस्कुलर एक्टर, एयरपोर्ट पर दिखा तो फैन्स ने ली सेल्फी
बड़े पर्दे पर 6 साल पहले आखिरी बार नजर आए मस्कुलर एक्टर साहिल खान जब एयरपोर्ट पर दिखे तो फैन्स ने उनके साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया. साहिल ने भी फैन्स को निराश नहीं किया और रुककर तसल्ली से उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
साहिल ने साल 2001 में फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह शरमन जोशी और रिया सेन के साथ पर्दे पर नजर आए थे.
इसके बाद उनके करियर में एक साल का गैप आया और साल 2003 में उन्होंने फिल्म Xcuse Me से वापसी की. हालांकि ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.
साल 2005 में साहिल की कुल 2 फिल्में रिलीज हुईं जिनके नाम ये है जिंदगी और डबल क्रॉस थे. दोनों फिल्मों के फ्लॉप हो जाने के बाद साहिल 3 साल के लिए पर्दे से गायब से हो गए और 2010 में फिल्म अलादीन में नजर आए.
इसके बाद साहिल ने दो फिल्में और की. रामा द सेवियर (2010) और श्रंगार (2013). इन दो फिल्मों के बाद साहिल पर्दे से गायब से हो गए और तब से लेकर अब तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है.
साहिल के 12 साल के करियर में उनकी कुल 7 फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया. हालांकि फिल्म स्टाइल के लिए फैन्स उन्हें सबसे ज्यादा जानते हैं.
साहिल खान स्काई ब्लू शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए. उन्होंने ब्राउन कलर के शूज और सनग्लासेज पहने हुए थे.
(Image Credit: Yogen Shah)