युवराज सिंह से पूछा- भारतीय क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है, जवाब जानकर होगा गर्व

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से सन्यास ले लिया है और अब वो विदेशी कनाडा T20 लीग में कप्तानी करते हुए खेल रहे हैं.
Third party image reference
युवराज सिंह ने अपने संन्यास की घोषणा मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 जून 2019 को की थी और तभी उनसे पत्रकारों ने सवाल करते हुए पूछा कि आपके अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है. तो आइए जानते हैं युवराज सिंह ने जवाब में उत्तर देते हुए किस खिलाड़ी का नाम लिया जिसको जानकर आपको भी गर्व होगा.
Third party image reference
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब देते हुए युवराज सिंह ने कहा कि, मैंने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत सौरव गांगुली के नेतृत्व में की थी और महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट खेला था. मगर, मुझे लगता है कि सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के दो बेहतरीन कप्तान थे.
Third party image reference
युवराज सिंह ने आगे कहा कि, दादा ने शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम बनाई थी और सभी खिलाड़ियों ने सौरव गांगुली के नेतृत्व में वर्ल्ड कप 2003 का फाइनल मुकाबला खेला था और धोनी के नेतृत्व में 28 वर्ष बाद साल 2011 का वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था. इसीलिए मुझे लगता है कि यह दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक थे.
दोस्तों, आपको भारतीय क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन लगता है? हमें कमेंट करके बताएं.

