ब्रिटेन में भारत का एक बार फिर से डंका बज गया है। भारतीय मूल की 47 वर्षीय महिला नेता प्रीति पटेल को ब्रिटेन के नए पीएम बोरिस जॉनसन ने गृहमंत्री का पद दे दिया है। प्रीति की इस उपलब्धि से भारत में भी खुशी का माहौल है। उनको कंजरवेटिव पार्टी के सबसे मशहूर चेहरों में एक समझा जाता है। उन्होंने देश के लिए इतना बड़ा पद पाते ही अपनी चुप्पी तोड़ दी और ट्विटर पर ये बयान दिया।
गुजरात से है प्रीति पटेल का ताल्लुक
प्रीति पटेल मूल रूप से भारत के गुजरात राज्य से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता पिता यहीं के निवासी थे। पिता सुशील पटेल और मां अंजना बाद में वो युगांडा चले गए थे और वहीं से इंग्लैंड पहुंच गए थे। प्रीति इंग्लैंड में ही जन्मी हैं। मोदी की बड़ी प्रशंसक के रूप में जानी जाने वाली प्रीति के गृहमंत्री बनने से भारत को नीरव मोदी से लेकर विजय माल्या केस में मदद मिलने की उम्मीद है।
जानें गृहमंत्री बनते ही क्या बोलीं प्रीति
ब्रिटेन की गृहमंत्री बनते ही प्रीति ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि प्रधानमंत्री जॉनसन ने उनको ये पद दिया, इसके लिए वो खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने देश और लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देंगी। इसके साथ ही ब्रिटेन की सीमाओं की रक्षा करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
कई बार कर चुकी हैं मोदी की तारीफ
मोदी को पसंद करने वाली प्रीति कई मौकों पर उनकी तारीफ भी कर चुकी हैं। वो पीएम मोदी से मुलाकात भी कर चुकी हैं। साल 2017 में उनको अपने करियर में बड़ा झटका भी लगा था जब उनको अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वो अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री थीं और उन्होंने इजराइल की निजी यात्रा के दौरान बिना मंजूरी वहां के पीएम और अफसरों से मुलाकात कर ली थी।
दोस्तो आपको क्या लगता है प्रीति के आने से भारत को लाभ मिलेगा, कमेंट में बताएं और न्यूज शेय़र करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- navbharattimes.indiatimes.com)