भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने अपने पिता को दान कर दिया अपना लीवर
एक बेटी हरदम अपने माँ- बाप की दिक्कतों में उनका साथ देती है और एक बार फिर यह बात साबित कर दी है एक भारतीय क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड ने. यह खिलाड़ी कोई और नहीं वेस्टइंडीज टूर के लिए चुने गए खिलाड़ी है. जिनकी कमी भारतीय टीम को विश्व कप टूर्नामेंट में भी खली. वैसे तो खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड और बीवियां काफी लाइमलाइट में रहती है पर इस खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड काफी मायनों में सबसे अलग है जानिये कैसे.
पूजा बिजारनिया ने किया कुछ ऐसा की सब हो गए हैरान
सैनी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और धोनी जैसे बल्लेबाजों को नेट्स पर प्रैक्टिस कराई. नवदीप सैनी की गर्लफ्रेंड पूजा बेहद ही स्पेशल हैं. उन्होंने अपने पिता के लिए ऐसा काम किया है, जिसकी मिसालें दी जाती रहेंगी. आज के युग में अंग दान करने में लोग झिझकते हैं लेकिन पूजा बिजारनिया ने अपने पिता के लिए हंसते-हंसते अपने लिवर दान कर दिया.
दरअसल पूजा बिजारनिया ने अपने पिता की जिंदगी बचाने लिए अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया था. पूजा के पिता का लिवर ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर रचित भूषण श्रीवास्तव ने साल 2017 में सोशल मीडिया पर लोगों को इसकी जानकारी दी थी.
नवदीप सैनी और भारतीय क्रिकेट टीम
रोहतक में जन्मे 26 वर्षीय नवदीप सैनी दिल्ली रणजी टीम के तेज गेंदबाज है जो की 150 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी करते है. अब नवदीप सैनी टीम इंडिया में शामिल हो चुके हैं, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है.
उन्होंने अभी तक सिर्फ आईपीएल खेला है जिसमे की उन्होंने 13 मैच खेले और उसमे 36 की औसत से 11 विकेट झटके है. नवदीप सैनी और पूजा को कई बार आईपीएल मैच में देखा गया है इनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर छायी रही थी जिसमे की वो विराट और अनुष्का के साथ देखे गए.