उतरन सीरियल से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रश्मि देसाई लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। वो किसी फंक्शन या अवॉर्ड शो मेें भी कम ही देखी जाती हैं। हाल ही में रश्मि के वीडियोज और तस्वीरों को उनके फैंस ने शेयर कीं। वीडियो में रश्मि का वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। पहले भी उन्हें इस वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। नतीजा ये रहा कि रश्मि ने खुद को लाइमलाइट से दूर कर लिया।
दरअसल, रश्मि पिछले कुछ समय से सोरायसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। रश्मि के मुताबिक, बीमारी की वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया। डॉक्टरों ने उन्हें दिन में नहीं निकलने की सलाह दी थी क्योंकि धूप से उनकी परेशानी बढ़ सकती थी।

रश्मि ने बताया कि 'मैं कुछ महीने से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही थी। बीते दिसंबर महीने में मुझे सोरायसिस का पता चला। बीमारी को ठीक होने में कुछ समय लगता है और कई बार ये बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती है। बीमारी की वजह से मैं स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रही थी।'
रश्मि ने आगे कहा कि 'इस बीमारी की वजह से मेरा वजन काफी बढ़ गया हालांकि मैं इस पर कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही हूं।' बता देें कि रश्मि का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था, उन्हें मॉडलिंग का बहुत शौक था। इसी दौरान उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। रश्मि ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है।
रश्मि ने अपने टीवी करियर में कई सीरियल्स में काम किया जिसमें उतरन के अलावा श्श्श्श...फिर कोई है, इश्क का रंग सफेद, दिल से दिल तक, परी हूं मैं के साथ-साथ उन्हें नच बलिए और झलक दिखला जा में भी देखा गया है। रश्मि ने उतरन में लीड रोल करने वाल एक्टर नंदीश संधू से 12 फरवरी 2012 को शादी की थी। हालांकि ये शादी सफल नहीं रही और 4 साल बाद ही उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।