आजम खान ने कहा हमें पाकिस्तान चले जाना चाहिए था, भाजपा विधायक बोला, बार्डर तक छोड़कर आऊंगा…



दिल्ली. अपनी जहरीली जुबान के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए था. ऐसा लगता है यहां रुककर हमने गलती की.
उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के ही विवादित भाजपा विधायक इस एपिसोड में कूद पड़े. भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आजम को प्रस्ताव देते हुए कहा कि आजम खां का ये बयान निंदनीय है. ये उनकी सोच को दिखलाता है.
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की हिमायत करने वाले मुसलमानों को देश में रहने का हक नहीं है. अगर आजम खां आज भी पाकिस्तान जाना चाहते है तो मैं खुद उनको माला पहनाकर बॉर्डर तक छोड़कर आऊंगा.
loading...