अंबानी से कम नहीं परेश रावल की संपत्ति, हिरोइन से भी कम नहीं हैं इनकी पत्नी


अभी तक तो देश के सबसे अमीर आदमी की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में जो छवि आती थी वो अंबानी की ही थी लेकिन शायद इस खबर के पढ़ने के बाद जो छवि उभरकर आती थी वो अब बदल जाए। जी हां क्‍योंकि आज जो खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं उसे पढ़ने के बाद हर कोई यही सोचने वाला है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता की जिनका नाम है परेश रावल।

जिसने कभी अपने करियर की शुरूआत पहले थिएटर आर्टिस्ट से की थी फिर एक्टर और फिर एक उम्दा अभिनेता से नेता बने परेश रावल अब बीजेपी की ओर से गुजरात चुनाव प्रचार में जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। 2014 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। यह 1994 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फ़िल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी वलभभाई पटेल की मुख्य किरदार में नजर आए थे।

इतना ही नहीं इधर बीच गुजरात में रैलियों के दौरान परेश रावल ने इन रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राहुल गांधी को न केवल जमकर लताड़ा साथ ही इतना तक कह दिया कि “अगर दम है तो नरेंद्र मोदी की तरह नवरात्र के व्रत रखकर दिखाओ।” आपको बता दें कि परेश रावल जानकारी के लिए बता दें कि परेश अहमदाबाद ईस्ट से बीजेपी सांसद हैं। 2014 के आम चुनावों में परेश रावल बीजेपी के टिकट पर जीते थे। इलेक्शन के लिए सबमिट किए एफिडेविट के मुताबिक परेश 80 करोड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी स्वरूप रावल प्लेटाइम क्रिएशन नाम की कंपनी की ओनर हैं।

इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी पत्नी मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी है और साथ ही पत्‍नी स्वरूप रावल अपनी खूबसूरती से न केवल बड़ी बड़ी हिरोइनों को टक्कर देती है बल्कि घर चलाने में अपने पति की मदद भी करती है। इनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं लेकिन आपको ये भी बताना चाहेंगे कि स्वरूप रावल प्लेटाइम क्रिएशन नाम की एक बड़ी कंपनी की मालिक हैं।


loading...