कोर्ट में जज ने नाथूराम गोडसे से पूछा गांधी को गोली क्यों मारी, मिला था ये जवाब

भारतीय जनता पार्टी की नेता और भोपाल से प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर और अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने एक बार फिर गांधी और गोडसे का प्रकरण अपने बयानों से ताजा कर दिया है। कमल हासन ने जब गोडसे को पहला हिन्दू आतंकवादी करार दिया तो उसके जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दे दिया। इस बयान से हड़कंप मच गया है। हालांकि क्या आपको पता है कि गांधी को गोली मारने के बाद जब जज ने गोडसे से पूछा कि गांधी को गोली क्यों मारी तो उसने क्या जवाब दिया था। बीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक गोडसे ने इस बात का ये जवाब दिया था।
Google Image
30 जनवरी 1948 को हुई थी हत्या
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी। शाम करीब सवा पांच बजे गांधी जी जब बिरला हाउस से प्रार्थना के लिए निकल रहे थे, इसी समय नाथूराम गोडसे ने उनको बेरेटा पिस्टल से तीन गोलियां मार दी थीं। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। गोडसे और अन्य आरोपियों पर मुकदमा लाल क़िले में न्यायाधीश आत्मचरण की अदालत में चला था।
Google Image
जानें जज के सवाल पर क्या बोला था गोडसे
बीबीसी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक न्यायाधीश आत्मचरण ने जब अपनी कोर्ट में गोडसे से पूछा कि उसने गांधी को गोली क्यों मारी तो उसने स्वीकार किया कि उसी ने गोली मारी है। गोडसे का कहना था कि गांधी जी ने भारत की सेवा की है और मैं उसका आदर करता हूं। हालांकि गोडसे का कहना था कि लोगों को धोखा देकर पूज्य मातृभूमि के विभाजन का अधिकार किसी बड़े से बड़े महात्मा को भी नहीं है। इसीलिए उसने गांधी को गोली मारी।
दोस्तो आपको क्या लगता है कि गोडसे और गांधी के बारे में आपको क्या कहना है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- bbc.com)

