नेगेटिव रोल ठुकराकर इन 5 सितारों ने कर दी बड़ी गलती, गब्बर अमजद नहीं बल्कि ये बनते

एक फिल्म के लिए लीड एक्टर जितना महत्वपूर्ण होता है, उतनी ही जरूरत विलेन की भी होती है. अगर फिल्म में कोई विलेन ना हो तो फिल्म देखने में मजा नहीं आता. कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने विलेन का किरदार निभाकर लोकप्रियता बटोरी. इनमें से एक मशहूर नाम है अमजद खान, जिन्होंने गब्बर सिंह की भूमिका निभाई थी. अमजद खान से पहले यह किरदार डैनी डेंजोंगपा को मिला था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिस वजह से यह रोल अमजद खान को मिल गया. बॉलीवुड में कई ऐसे विलेन के किरदार रहे, जो पहले किसी और एक्टर को मिले थे. लेकिन उन्होंने इन किरदारों को ठुकरा दिया.
भल्लालदेव- जॉन अब्राहम
बाहुबली में भल्लालदेव का किरदार निभाने के लिए पहले जॉन अब्राहम को ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने इस किरदार को निभाने से मना कर दिया.
राहुल मेहरा- आमिर खान
फिल्म डर में शाहरुख खान ने राहुल मेहरा नाम के विलेन की भूमिका निभाई थी. लेकिन आपको बता दें कि यह किरदार पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था, पर उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाने से मना कर दिया.
क्राईम मास्टर गोगो- टीनू आनंद
शक्ति कपूर ने अपने करियर में कई नकारात्मक किरदार निभाए. उनका सबसे यादगार नेगेटिव किरदार क्राईम मास्टर गोगो का है. लेकिन आपको बता दें कि इस किरदार के लिए पहले टीनू आनंद को ऑफर दिया गया था.
मोगैंबो- अनुपम खेर
फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया मोगैंबो का किरदार लोगों को आज भी याद है. लेकिन बता दें कि यह किरदार अनुपम खेर को मिला था. पर समय की व्यस्तता के चलते वे इस किरदार को नहीं कर पाए, जिसके बाद यह किरदार अमरीश पुरी को मिल गया.
loading...