अभिनेता ने 5 स्टार होटल में आर्डर किए दो केले, जीएसटी के साथ आया इतना बिल की हो गया हैरान

लक्जरी एक महंगी कीमत पर आती है और कभी-कभी, यह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के लिए भी चौंकाने वाला हो सकता है। अभिनेता राहुल बोस, जो वर्तमान में एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं, शहर के सबसे बड़े 5 स्टार होटल में से एक में रह रहे हैं। लेकिन यहां राहुल के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो हैरान रह गए।

Third party image reference
अपने नवीनतम ट्वीट में, राहुल ने एक पोस्ट साझा किया, अभिनेता पहले प्रशंसकों को उस होटल के कमरे की एक झलक दिखाई, जिसमे वो रह रहे थे। बाद में उन्होंने होटल में दो केलो के आर्डर के अपने अनुभव के बारे में बताया। की कैसे उनसे मात्र दो केलों के लिए अविश्वसनीय कीमत मांगी गई।

Third party image reference
अभिनेता ने कहा कि जब वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तब उन्होंने दो केले मंगवाए थे। और उन दो केलो का बिल 442.50 रुपये, "फ्रूट प्लैटर" के नाम से आया और उस बिल में CGST और UTGST शामिल थे। और जैसा कि आप तस्वीर में देख रहे होंगे वो बिल्कुल सबूत केले थे। बिना किसी तरह के मिश्रण या किसी भी चीज के बिना।

Third party image reference
अब लोग इस बारे में सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोस्तों दो केलो की इस कीमत के बारे में आप क्या सोचते हैं क्या ये सही है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे। और ये भी बताए कि आपके हिसाब से केलो की सही कीमत कितनी है।
loading...