दर्दनाक हादसों में जिंदगी गंवा चुके हैं यह 5 सितारे, नंबर एक की उम्र थी महज 14 साल

एक लंबी जिंदगी जीने का सपना तो दुनिया का हर इंसान देखता है, लेकिन किसकी जिंदगी कितने दिनों की है, यह कोई नहीं जनता। किसी भी इंसान की मौत का सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब इंसान की मौत किसी हादसे की वजह से होती है। दुनिया के बहुत से लोगों की मौत हादसों की वजह से हुई है। आइये आज हां आपको कुछ ऐसे सितारो के बारे मे बताते हैं, जिनकी मौत हादसों की वजह से हुई है।
Third party image reference
1- शिवलेख सिंह
'ससुराल सिमर का' और 'केसरी नंदन' जैसे हिटी टीवी सीरियल में काम कर चुके चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की कार हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। शिवलेख के पैरेंट्स की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। शिवलेख 14 साल के थे। ये दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ है।
Third party image reference
2- शोभा
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। शोभा 'मगालु जानाकी' नामक सीरियल से काफी फेमस थी। इस शो के निर्देशक और फिल्ममेकर टीएन सीताराम ने अपने फेसबुक में इस बात की जानकारी दी। IB Times की रिपोर्ट के अनुसार जब ये कार हादसा हुआ, उस समय कार में 8 और लोग सवार थे। जिनमें से 5 की दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। टीवी एक्ट्रेस सहित सभी लोग कर्नाटक के चित्रादुर्गा से एक कार में जा रहे थे, और कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। ये लोग बनाशंकरी मंदिर जा रहे थे, जो बागलकोट जिले के बदामी तालुक में स्थित है।
Third party image reference
3- सौंदर्या
21 मई 1999 को रिलीज हुई 'सूर्यवंशम' फिल्म से साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में हीरा ठाकुर बने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र 17 अप्रैल 2004 में हुआ। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।
Third party image reference
4- पॉल वॉकर
फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम एक्टर पॉल वॉकर की नवंबर, 2013 में कैलिफोर्निया में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 40 वर्षीय पॉल वॉकर की कार की स्पीड उस वक्त बहुत ज्यादा थी जब वह एक लैंप पोस्ट और दो पेड़ से जा टकराई। इसके बाद उस कार में आग भी लग गई। जिसकी वजह से इनकी मौत हुई थी।
Third party image reference
5- मनीषा राय
भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस मनीषा राय की मौत मई 2018 को एक सड़क हादसे में हुई थी। यह हादसा तब हुआ जब मनीषा उत्तर प्रदेश के बलिया में अपने घर से शूटिंग के लिए बाइक से निकली थीं। रास्ते में ही उनकी बाइक का एक्सिडेंट हो गया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मनीषा राय 45 साल की थीं, और वाराणसी की रहने वाली थीं।
Source- amarujala




