'कुमार नहीं रहे स्वामी' 25 साल की राजनीति में पहली बार देखा सत्ता का 'नंगा नाच'- अलका लांबा


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मंगलवार को कर्नाटक (Karnatka) में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन (Congress-JD(S) Alliance) वाली कुमारस्वामी सरकार (Kumarswami Government) गिरने के बाद सभी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी क्रम में चांदनी चौक (Chandni Chowk) विधायक अलका लांबा (MLA Alka Lamba) ने प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरे प्रकरण को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है।

बीमार और भ्रष्ट अधिकारियों को केजरीवाल सरकार करेगी रिटायर, हुआ कमेटी का गठन

'धन-बल-सत्ता के दम सरकार को किया कमजोर'
अलका लांबा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैं अपनी 25 साल की राजनीति में पहली बार सत्ता का इतना खुला और नंगा नाच देख रही हूं। धन-बल-सत्ता के दम पर जो आज सब कुछ अपनी मुट्ठी में कर लेना चाहता है। लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी सरकारों को कमजोर करना, विधायक/सांसदों की सरेआम खरीद फरोख्त, डराना-धमकाना आज की सत्ता के स्वभाव में है।

 कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

मामले में कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने ‘अनैतिक ढंग’ से भले ही संख्या के मामले में बढ़त हासिल कर ली, लेकिन उसे और सहयोगी जद(एस) को नैतिक जीत मिली है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस बीजेपी की इस‘‘राजनीतिक खरीद-फरोख्त‘’के खिलाफ अब देशभर में प्रदर्शन करेगी।

 मायावती ने विधायक को किया निष्कासित

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती(Mayawati) कर्नाटक(Karnataka) में हुए फ्लोर टेस्ट को लेकर काफी नाराज हैं। दरअसल, कर्नाटक में बीएसपी के इकलौते विधायक हैं एन महेश, जो कि कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत के दौरान सदन में अनुपस्थित रहे। इस पर नाराज मायावती ने बीएसपी के इकलौते विधायक को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
loading...